मुंबई। मुख्य नियंत्रण कक्ष की सुचना को फालोकर पंतनगर पुलिस करीब एक किलोमीटर एक चोरो का पीछा की,लेकिन चोरी का सामान छोड चोर भागने में सफल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटकोपर पंतनगर पुलिस को 29 जनवरी को रात करीब 1 बजे मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष से सुचना मिली की पंतनगर इलाके में एक युवक की बाइक व मोबाइल छीन कर दो लोग भाग रहे हैं।यह सुचना पाते ही यहां के निर्भया पथक की महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर शिंदे मैडम व उनकी सहयोगी शीतल सोनावणे व कांटेबल सोनावणे फ़ौरन घटना स्थल से चोरो का पीछा किए।लेकिन चोर जब यह समझ गए की अब हम पकड़े जाएंगे तो उन चोरों बाइक और मोबाइल छोड़ दूसरी दिशा में भाग गए।पंतनगर पुलिस के निर्भया पथक की सतर्कता से चोरी किया हुआ सामान मतलब मोबाइल व बाइक बरामद हो गई लेकिन चोर भागने में सफल हो गए है।इस घटना की सुचना निर्भया पथक की महिला अधिकारी श्रीमती शिंदे महिला पुलिस कर्मचारी सोनावणे व पुलिस कांटेबल सोनावणे ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविदत्त सावंत को देकर संबंधित पीड़ित व्यक्ति को उसका मोबाइल व अन्य सामान सौंप दिया है।पुलिस के सतर्कता से मिले सामान को पाकर उक्त व्यक्त ने पंतनगर पुलिस का आभार माना है।
एक किलोमीटर तक पुलिस ने चोरों का किया पीछा, बाइक व मोबाइल छोड़ भाग गए चोर

Leave a comment
Leave a comment