मुंबई। पंतनगर पुलिस की हद के रमाबाई कालोनी में लावारिश इधर उधर भटक रहे एक तीन वर्षीय लड़के के परिजनों को निर्भया पथक की टीम ने खोज निकाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मार्कज को शाम 7 बजे के करीब रमाबाई कॉलोनी के अंडागले बाबा उद्यान के पास एक तीन वर्षीय लड़का रोता बिलखता दिखाई दिया।जिसकी जानकारी यहां के समाजसेवक दामू अंडागले ने पुलिस को दी।पुलिस ने यह जानकारी पंतनगर पुलिस के निर्भया पथक को दिया।जानकारी मिलते ही निर्भया पथक की टीम फ़ौरन मौके पर पहुंच गई।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविदत्त सावंत के निर्देश पर निर्भया पथक पर कार्यरत एएसआई जेधे,महिला पुलिस कर्मचारी शीतल सोनावणे व पुलिस कर्मचारी मोरे ने उक्त बच्चे को अपने कब्जे में लेकर उससे उसके परिजनों के बारे में व उसका नाम पता पूछा लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ।उसके बाद शीतल सोनावणे व उनकी टीम उक्त बच्चे को लेकर पुलिस स्टेशन आए जहां महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर माधुरी माने ने भी बच्चे से पूछतांछ की लेकिन वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।उसी बीच उक्त बच्चे के परिजन उसकी गुमशुदी की रिपोट दर्ज कराने पहुंच गए।जहां बच्चे को देख उसके पिता ने उसे पहचान लिया।उसके बाद पुलिस ने कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी कर उस लड़के को उन्हें सौंप दिया है।इस जानकारी के फैलते ही लोग पंतनगर पुलिस की सराहना कर रहे हैं।
निर्भया पथक की टीम ने तीन वर्षीय लड़के परिजन को खोज निकाला

Leave a comment
Leave a comment