मुंबई। नई मुंबई के बार संचालक व पुलिस के नेक्सस का राष्ट्रीय भीमसेना अध्यक्ष आर आर पांडियन शिकार हो गए है।उनका आरोप है की उन्होंने नई मुंबई के बार संचालको के खिलाफ अभियान चलाया जिसके चलते पर कार्यवाई की गई है। गौरतलब है की राष्ट्रीय भीमसेना संस्थापक अध्यक्ष आर.आर.पांडियन ने काफी लंबे समय से नई मुंबई के बियर बारों- आरक्रेस्ट्रा की आड़ में डांस बार चलाने वालों के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू किया था।जिसके चलते एक तरफ जहां नई मुंबई पुलिस के अधीन के बार संचालको की नींद हराम थी तो दूसरी तरफ पुलिस का खाना खराब हो रहा था।सूत्रो का कहना है की नई मुंबई के बार संचालको से मिलीभगत करके पुलिस ने ही मुंबई के आरसीएफ पुलिस को मैनेज करके एक लिखित शिकायत के आधार पर पांडियन के खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया।
जिसके तहत आरसीएफ पुलिस के सहायक पुलिस निरिक्षक रहे संतोष कदम ने धोखे से पांडियन को रात दो बजे बुलाया और सलाखों के पीछे डाल दिया था।इस बात की जानकारी वह किसी को ना दे सके इसके लिए श्री कदम ने पांडियन का मोबाइल भी उक्त समय जब्त कर लिया था।पांडियन का यह भी कहना है की यह कार्यवाई पूरी तरह गलत तरीके से की गई थी।यह सब नई मुंबई पुलिस व बार संचालको के इशारे पर हुआ था।जिनके खिलाफ पांडियन की लड़ाई जारी रहेगी
। श्री पांडियन ने इस मामलो को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री,
उपमुख्यमंत्री,
गृहमंत्री व पुलिस महासंचालक को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।