दो हत्यारे हुए गिरफ्तार
मुंबई। अपना खुद का दिया हुआ पैसा भी वापस मांगना जान लेवा साबित हो सकता है ! ऐसे ही एक मामले में एक पुलिस वाले की हत्या किए जाने की खबर सामने आई है।जिसके आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है। गौरतलब है की मुंबई जेल पुलिस में काम कर रिटार्यड हुए अशोक कालू मोहिते अब बदलापुर में रहते थे।उन्होंने अपनी इमारत में ही किराए पर रहने वाले महादू बाजीराव बालकोली को कुछ पैसे रिटायर्ड होने के पहले उधार दिए थे।रिटायर्ड होने के बाद से वह अपने दिए हुए पैसे को वापस करने के लिए महादू को तकादा करते थे।जिससे महादू काफी खफा था।
पुलिस सूत्र बताते हैं की 12 अप्रैल को करीब 4 बजे अशोक कालू मोहिते को बहाने से महादू ने बुलाया उसके बाद अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिए।काफी खोजबीन के बाद अशोक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदी के तहत 13 अप्रैल को मामला दर्ज किया।पुलिस की जांच पड़ताल तेजी से चल रही थी की इसी बीच 15 अप्रैल को अशोक के एसबीआई के एकाउंट से 25000 निकाले जाने का मैसेज आया।बस पुलिस ने इस सुराग को बारीकी से खंगाला तो पुलिस को मालुम पडा की उक्त पैसा एटीएम से विड्रॉल किया गया है।उसके बाद धीरे धीरे 2 लाख 30 हजार रुपए विड्रॉल किए गए।
इसी बीच अशोक मोहिते की ही इमारत में रहने वाला महादू नामक युवक बार बार वाचमैन से पूछतांछ करता पाया गया की अशोक आया क्या ? लेकिन अशोक को तो उसी ने छुपाया था यह किसी को मालुम नहीं पड़ रहा था।पुलिस ने जब तांत्रिक जांच कर महादू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछतांछ की तो उसने सच उगल दिया।उसने पुलिस को बताया की वह और उसका एक दोस्त मिलकर अशोक की हत्या कर उसके शव को एक जगह दफन कर दिए है।जहां से पुलिस ने अशोक का शव बरामद कर लिया है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरुण छीरसागर व अपराध निरीक्षक किशोर शिंदे की पुलिस ने इस मामले की जांच कर एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी की हत्या के आरोप में महादू व उसके दोस्त लक्षमण गोटीराम जाधव (55) को गिरफ्तार किया है।इस मामले की अधिक जांच डिटेक्टशन अधिकारी हनुमंत हुबे व उनकी टीम कर रही है।