मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुंबई के सभी पुलिस थानो की पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत पुरे शहर में पिछले 4 दिनों में कुल 116 मामले दर्ज किए हैं।जिसके तहत कुल 161 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। गौरतलब है की मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर व विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती के निर्देश पर पुरे मुंबई सजहर के सभी रीजन के 12 परिमंडलो के सभी पुलिस उपायुक्त व सभी सहायक पुलिस आयुक्तों की देखरेख में आज कल शहर में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत पुलिस ने कुल 116 मामले दर्ज करते हुए 161 लोगो की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की यह कार्यवाइयां शहर के अलावा अधिकतर झोपड़पट्टी वाले छेत्रो में की गई है।इन कार्यवाइयों में पुलिस ने 9322 ग्राम गांजा,30 ग्राम चरस,14 ग्राम कोकीन व 40 ग्राम एमडी पकड़ा है।जिसके अलावा कोप्टा नियम के तहत 930 कार्यवाई हुई है।जिसमे 254 अनधिकृत पान टपरी वाले,755 अवैध फेरी वाले व अन्य फेरी वालो का समावेश बताया जाता है जो की स्टेशनों के आस पास धंधा लगाकर लोगो की परेशानी का कारण बनते है।इसी तरह शिवाजी नगर पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 354 ग्राम गांजा बरामद किया है।
मुंबई पुलिस का नशेड़ी पकड़ो अभियान, 4 दिन में 116 मामले 161 हुए गिरफ्तार

Leave a comment
Leave a comment