आरोपी को 10 साल की सजा दिलाने में निभाई अहम भूमिका
महिला दिवस पर तिलक नगर की महिला पुलिस अधिकारी हुई पुरस्कृत
रवि निषाद/मुंबई। चेंबूर तिलकनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर पोर्णिमा हांडे द्वारा एक मामले के आरोपी को 10 साल की सजा दिलवाने के चलते विश्व महिला दिवस के अवसर मुंबई पुलिस आयुक्त के हाथो सम्मानित किया गया है। गौरतलब है की नेहरू नगर पुलिस की हद में 2019 में घटी एक घटना की जांच अधिकारी तत्कालीन महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर पोर्णिमा हांडे थी।जिन्होंने मामले की जांच पड़ताल कर उस समय आरोपी को फौरन गिरफ्तार किया था।उन्होंने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 180/2019 भादवी 363,376 सह कलम 4,6,8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर काफी सराहनीय तरीके से जांच पड़ताल कर साक्षय जमा किया था।जिसके आधार पर श्रीमती हांडे ने न्यायालय में अपने सरकारी अधिवक्ता के साथ मिलकर मा.न्यायाधीश को सफल तरीके से अवगत कराया।
जिसके चलते इस मामले के आरोपी को न्यायाधीश ने 10 साल की सजा सुनाई है।उसी के चलते 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर के हाथो मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती की उपस्थिति में प्रशंसापत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। बता दें की वर्तमान में तिलक नगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत श्रीमती हांडे ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा है की मेरे लिए गर्व की बात है की आज मुझे यह सम्मान मिला है।इसके लिए उन्होंने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख,पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत, सहायक पुलिस आयुक्त नितिन जाधव व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले का आभार माना है।उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले ने कहा है की हमारे पुलिस थाने का नाम रोशन करने का काम श्रीमती हांडे ने किया है यह गौरव की बात है।श्रीमती हांडे को मिले इस सम्मान पर पूर्व प्रादेशिक विभाग के कई मान्यवर अधिकारियो ने उनका अभिनंदन किया है।कई सामाजिक संगठन,मंडलो व ब्यापारी मंडलो के मान्यवर लोगो ने भी पोर्णिमा हांडे का अभिनंदन किया है।