16 वर्षीय लड़की के फर्जी डाकुमेंट बनवाकर शादी करवाने का मामला
मुंबई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस की हद से भगाकर लाई गई एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का फर्जी डाकुमेंट बनवाकर पंतनगर पुलिस की हद के एक लड़के के साथ शादी करवाने के मामले में कामराज नगर के भाजपा वार्ड अध्यक्ष देवेन्द्र रतनम के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।इस मामले की नोटिस BB न्यूज के हाथ लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के सरायम मेराज पुलिस ने घाटकोपर पंतनगर की हद से एक 16 वर्षीय लड़की और उसे भगाकर मुंबई लाने वाले 23 वर्षीय लड़के को बरामद कर पुलिस उत्तर प्रदेश ले गई है।सूत्रो के अनुसार इस मामले की पीड़ित लड़की को बहला फुसला कर पहले उसे मुंबई लाया गया।बाद में उसके फर्जी डाकुमेंट बनवाकर उसकी एक 23 वर्षीय लड़के के साथ शादी करवाई गई है।इस काम को करवाने में घाटकोपर पूर्व कामराज नगर वार्ड 133 के भाजपा वार्ड अध्यक्ष देवेन्द्र रतनम ने अहम भूमिका अदा की है।

जिसकी एवज में रतनम ने लड़के के बाप से अच्छी खासी रकम लेकर उक्त लड़की लड़के को रहने के लिए मकान मुहैया कराया था।सूत्रो का यह भी कहना है की लड़की की उम्र 19 वर्ष दिखाने के लिए रतनम ने ही पीड़िता के आधार कार्ड व पेनकार्ड भी फर्जी बनवाए।इधर जब प्रयागराज पुलिस आरोपी लड़के और लड़की को मुंबई आई तो रतनम ने अपने समर्थको के साथ उनकी गाडी रोक कर सरकारी काम में अड़चन पैदा करने का काम भी किया था।बहरहाल उत्तर प्रदेश पुलिस किसी तरह लड़की और लड़के को पंतनगर पुलिस के सहयोग से बरामद कर उन्हें लेकर उत्तर प्रदेश पहुंची।जहां आरोपी लड़के व उसके बाप को पुलिस ने न्यायलय पेश किया जहां मा.न्यायाधीश के आदेश पर विभिन्न धाराओ के तहत जेल में भेजने का आदेश दिया है।
पुलिस की पूछतांछ में पीड़ित नाबालिग लड़की ने जो बताया है वह और भी चौकाने वाले हैं।जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने भाजपा के देवेन्द्र रतनम के खिलाफ वारंट जारी किया है।जिसकी प्रति कॉपी बीबी न्यूज व पंतनगर पुलिस के पास मौजूद है।लोगो का कहना है की रतलम की भाजपा सांसद मनोज कोटक व विधायक पराग शाह से अच्छी पहचान है वह कुछ भी कर सकता है उसे हमेशा यही दोनों भाजपा नेता संरक्षण देते हैं।बताया जाता है की प्रयागराज सरायम मेराज पुलिस ने लड़की के बयान और अन्य साक्षय के आधार पर पंतनगर पुलिस से संपर्क कर देवेन्द्र रतलम की पूरी हिस्ट्री निकाली और सूत्रो से जानकारी लेकर रतलम के खिलाफ नोटिस जारी की है और उसे नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर उत्तर प्रदेश,प्रयागराज, सरायम मेराज पुलिस स्टेशन में उपस्थित रहकर अपना बयान दर्ज कराने का दिशा निर्देश दिया है।इधर अब इस मामले की जानकारी मिलते ही घाटकोपर पूर्व के भाजपाइयों में खलबली मच गई है।