पुरातात्विक विभाग द्वारा किए गए 4.10 करोड़ के निर्माण कार्य
मुंबई। देश के सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान पाने वाले उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने अपने लोकसभा क्षेत्र में स्थित पुरातात्विक स्थानों के संरक्षण की दिशा में भी लगातार प्रयासरत रहे। उनके लगातार प्रयासों का नतीजा रहा कि भारत सरकार पुरातात्विक विभाग (एएसआई) द्वारा उनके लोकसभा क्षेत्र के बोरीवली पूर्व में स्थित कन्हेरी गुफा और एलिफेंटा गुफा में 8 महत्वपूर्ण निर्माण काम पूर्ण कर लिए गए हैं। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्री जी किशन रेड्डी ने उन्हें पत्र लिखकर पुरातात्विक विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी है। गोपाल शेट्टी को लिखे गए पत्र में जिन कार्यों को मार्च, 2023 तक पूर्ण किए जाने की बात कही गई है, उनमें कन्हेरी गुफा में जन सुविधाएं प्रदान करना, जी 20 के प्रतिनिधियों के विजिट के समय आधुनिक शौचालयों का निर्माण, एलीफेंटा केव्स नंबर वन में पर्यटकों के निकासी मार्ग का निर्माण, पानी की टंकी का निर्माण, सुरक्षा दीवार का निर्माण, मुख्य द्वार के पास निर्माण कार्य, भूमिगत जल निकासी का पुनः निर्माण कार्य जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों की लागत 4 कारोड़,10 लाख,90 हजार,95 रुपए बताई गई है। सांस्कृतिक विभाग द्वारा सांसद गोपाल शेट्टी से अन्य सुझाव भी मांगे गए हैं। गोपाल शेट्टी ने ऐतिहासिक और रचनात्मक कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ-साथ भारत सरकार पुरातात्विक विभाग को भी धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।