मुंबई। पूर्वी उपनगर के मानखुर्द परिसर में एक 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा अमानीय कृत किए जाने की घटना घटी है।उक्त व्यक्ति पर आरोप है की उसने एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना कुकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानखुर्द स्थित लल्लू भाई कंपाउंड में अपने घर के बाहर खेल रही एक 6 वर्षीय बच्ची को यहां के एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने जबरन बहला फुसलाकर घर ले गया हैं।जहां उक्त बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना कुकृत किया।किसी तरह उसके चंगुल से छूटी बच्ची ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।उसके बाद पुलिस को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ
भादवि 76/2023 कलम 376,376(अ),376( ब) भादवी सह कलम 4,5 (एम),6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।सूत्र बताते हैं की इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय खाडे के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक को फ़ौरन गिरफ्तार किया है।मामले की अधिक जांच यहां का डिटेक्शन स्टाफ कर रहा है।