मलाड मालवनी में म्हाडा कॉलोनी के लगभग 5000 निवासियों के लिए कई वर्षों से गंदे-दूषित पानी का मुद्दा, , सांसद गोपाल शेट्टीजी के नेतृत्व में सुधीर सरवनकर के लगातार पत्र व्यवहार से सफलतापूर्वक हल किया गया है।
मुंबई। हाल ही में मलाड के मालवणी स्थित म्हाडा कॉलोनी की पुरानी जलवाहिनियों के बदलाव को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों और सांसद गोपाल शेट्टी कि मौजूदगी में अहम बैठक हुई। इस बैठक में सांसद गोपाल शेट्टी , पी उत्तर विभाग के जल अभियंता शांताराम राणे, सहायक अभियंता सुनील जैन, सड़क विभाग के सहायक अभियंता अभिजीत इंगले एवं संबंधित ठेकेदारों के साथ-साथ उत्तर मुंबई के जिला महासचिव श्री. दिलीप पंडित, सुधीर सरवणकर सहित अनेक लोग उपस्थित थे। बताया जाता है कि म्हाडा कॉलोनी के लगभग 5000 निवासियों को गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। जिसके कारण सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में और सुधीर सरवनकर के लगातार पत्र व्यवहार से इस समस्या को सफलता पूर्वक हल किया गया। जल्द ही मनपा म्हाडा कॉलोनी की पुरानी जलवाहिनियों का बदलाव करेंगी। मनपा की बकाया 96 लाख की बकाया राशि म्हाडा प्राधिकरण से वसूल कर मनपा को सौंप दिया गया है। लंबे समय से व्याप्त इस समस्या को सुलझाने से म्हाडा कॉलोनी के निवासियों ने सांसद गोपाल शेट्टी का आभार जताया है।