मुंबई। चेंबूर तिलक नगर पुलिस की हद के इमारत क्रमांक 13 के नीचे 1 से 6 तक गाले हैं।जो की स्थानीय निवासी प्रियंका ठाकुर के नाम पर है।जिसमे से दो गाले सोची समझी साजिश के तहत यहां की एक दबंग महिला व उसके साथियो ने पुलिस की सह पर किराए पर लेकर अवैध कब्जा की है।जिसे खाली करवाने के लिए प्रियंका दर दर की ठोकर खा रही है। गौरतलब है की प्रियंका ठाकुर (28) ने 4 व 5 नंबर के गाले 01/12/2021 को सोनी सिंह नामक महिला को 5 वर्ष के लिए किराए पर दी थी।जिसका नियमानुसार रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया गया और उसकी एक कॉपी तिलक नगर पुलिस को दी थी।कुछ दिन सोनी ने किराया दिया उसके बाद तिलक नगर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले की सह पर किराया देना बंद किया।उसके बाद एक बार जब प्रियंका सोनी से किराए की मांग की तो उसने सुनील काले को मिलकर प्रियंका पर 1200 रुपए का चार्ज मरवाया।काले ने प्रियंका को कहा आज के बाद तुम (प्रियंका) सोनी के पास किराया मांगने मत जाना नहीं तो अंजाम बुरा होगा। बता दें की प्रियंका सिंह के माता पिता गुजर जाने के बाद से वह अनाथ हो गई है।जिसका फायदा उठाने की साजिश रची गई है।पुलिस के सूत्र बताते हैं सोनी सिंह दीपक जैसवार व राजेंद्र गुप्ता ने सीनियर सुनील काले को आधे का हिस्सा देना तय किया है जिसके चलते इस मामले में काले खुद इंट्रेस लेकर उपरोक्त लोगो को बचाने व सह देने का काम करते है।जब की उक्त दोनों गालों का गुमास्ता लायसेंस,वॉटर कनेक्शन इलेक्ट्रिक मीटर टेक्स पावती सहित अन्य प्रमाण पत्र प्रियंका ठाकुर के नाम पर है।जिसकी प्रति कॉपी भी सीनियर सुनील काले को दी गई है।बताया जाता है की इस मामले को लेकर प्रियंका ने पुलिस आयुक्त से लेकर सभी संबंधित विभाग को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।जिसके चलते पूरी तरह हताश होकर प्रियंका न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रही है।इधर श्री काले के सुझाव पर सोनी सिंह ने प्रियंका को न्याय से वंचित करने के लिए उक्त गाले हड़पने के मकशद से न्यायालय में याचिका दायर की है।जब की इस मामले को लेकर जब श्री काले से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह कोई भी प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं हुए !
न्याय के लिए दर दर ठोकर खा रही है एक युवती, पुलिस की मिलीभगत से दो दुकाने कब्जा

Leave a comment
Leave a comment