मुंबई। नई मुंबई के प्रतिष्ठित समाज सेवक राजेंद्र दादा गायकवाड की वंचित बहुजन आघाडी माथाडी ट्रांसपोर्ट जनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र गायकवाड कोविड-19 करोना के दौरान जब कोई किसी का साथ नहीं दे रहा था तब नई मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में राशन,दवा,सब्जी का घर-घर जाकर मुफ्त वितरण किया।हर मुश्किल घड़ी में वे आम जनता के बीच मजबूती से खड़े रहते हैं।पिछले कई वर्षों से नई मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों में माथाडी कामगार व टैक्सी रिक्शा ड्राइवरों के लिए राजेंद्र अपनी आवाज उठाते रहते हैं।सैकड़ों लोगों के इलाज का खर्च भी राजेंद्र अब तक वहन कर चुके हैं,
इनके इस समाज सेवा को देखते हुए कई राजनीतिक पार्टियों ने अपने- अपने पार्टियों में शीर्ष पद का न्योता दिया था,लेकिन गायकवाड़ ने सभी के निमंत्रण को ठुकरा कर आम जनता की सेवा करने का रास्ता अपना है।
दलित शोषित वंचित पिछड़ों की सेवा में वे सदैव तत्पर रहते हैं इसीलिए उन्हें वंचित बहुजन आघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.भीमराव अंबेडकर के पोते एडवोकेट प्रकाश अंबेडकर ने अपनी पार्टी में यह स्थान दिया है।जिसके लिए महाराष्ट्र सरचिटनीश सुरेश मोहिते ने सहयोग किया है।इनकी इस नियुक्ति से नई मुंबई ही नहीं मुंबई के इनके हजारों चाहने वालों में खुशी है।उनकी इस नियुक्ति पर नवीन सोनवणे,अमोल पाटेकर,मिलिंद गायकवाड,सुनील भोले,विनय ठाकुर,सुरेश वाघमारे,सुमित बनसोडे, अरविंद हडाले,रंगा राव पाटिल,राज गुप्ता ने बधाई दी है।