मुंबई के प्रख्यात अधिवक्ता ने किया झंडावंदन
मुंबई। 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गौरव का दिन है।यह 74 वां गणतंत्र दिवस एक पर्व के रूप में हर भारतीय मना रहा है।जिसके तहत हर गली मुहल्ले चौक चौराहे पर झंडावंदन का कार्यक्रम रखा गया।इसी के तहत मुंबई के प्रख्यात अधिवक्ता के हाथो सायन में भी भव्य झंडावंदन कार्यक्रम हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के हीरानंदनी निवासी प्रख्यात अपराध अधिवक्ता गणेश अय्यर ने अपने स्टॉफ के साथ सायन स्थित अपने कार्यालय के पास भव्य झंडावंदन कार्यक्रम का आयोजन किया।
उक्त झंडावंदन श्री अय्यर के हाथो संपन्न हुआ।
इसी तरह चेंबूर अमर महल जंक्शन पर कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के आजम लब्बई के हाथो झंडावंदन किया गया
।

जहां सैकड़ो की संख्या में स्थानीय जनता कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी तरह घाटकोपर गारोडिया नगर के जंक्शन पर भाजपा उत्तर भारतीय सेल के प्रकाश सच्चन के हाथो उनके सैकड़ो समर्थको की उपस्थिति में भव्य झंडावंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसी तरह गोवंडी शिवाजी नगर के कई ठिकानों पर वरिष्ठ समाजसेवक भाजपा नेता मोहम्मद हुसैन खान के हाथो झंडावंदन किया गया।

जहां भारी संख्या में स्थानीय जनता भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।चेंबूर प्रभाग 151 के उपशाखा प्रमुख नवीन नायकर के आयोजन में कुर्ला सिग्नल स्थित एमएम बिल्डिंग के पास भव्य झंडावंदन कार्यक्रम हुआ।जिसमे भारी संख्या में स्थानीय शिवसैनिक व जनता उपस्थित होकर राष्ट्रीय तिरंगे को अपनी मान वंदना दिए।