मुंबई। पंतनगर पुलिस स्टेशन के निर्भया पथक की टीम ने गोवा से लापता हुई एक 35 वर्षीय महिला को सुचना मिलते ही घाटकोपर रमाबाई कॉलोनी से खोज निकालने में सफलता पाई है। गौरतलब है की शैलेश विजय कदम (35) नामक युवक वर्सेस वाडेम मास्को,गोवा में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है।उसकी पत्नी के लापता होने की शिकायत उसने स्थानीय गोवा पुलिस में दर्ज कराया था।वहां की पुलिस ने जब शैलेश की पत्नी का मोबाइल ट्रेस किया तो उसका लोकेशन मुंबई स्थित घाटकोपर पूर्व के पंतनगर पुलिस की हद के रमाबाई कॉलोनी दिखाया।
उसके बाद पुलिस ने यहां की पुलिस को सूचित कर उसकी तलाशने के लिए कहा था।इधर साई शैलेश कदम भी मुंबई पहुंच कर पंतनगर पुलिस को उस बारे में सूचित किया।गोवा के वास्को पुलिस ने यह मामला एएमआर नंबर 35/2022 तहत 16 सितंबर को दर्ज की थी।पंतनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रविदत्त सावंत के निर्देश पर यहां के निर्भया पथक की टीम ने सई शैलेश कदम (35) की तलाश में रमाबाई कॉलोनी का कोना कोना खंगालना शुरू किया तो निर्भया पथक की महिला पुलिस कर्मचारी शीतल सोनावणे व ड्राइवर शरद सोनावणे को सई कदम यहां के ट्रांजिट कैंप के एक घर में अपने प्रेमी के साथ बरामद हो गई।
इसकी सुचना श्रीमती सोनावणे ने पुलिस उपनिरीक्षक खोन्द्रे को देकर सई व उसके प्रेमी सचिन राजेंद्र रणदिवे (28) को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गई।वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रविदत्त सावंत के निर्देश पर सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर माधुरी माने, महिला पुलिस कर्मचारी शीतल सोनावणे,ड्राइवर शरद सोनावणे ने शैलेश कदम को उसकी पत्नी सई कदम को सौंप दिया है।बताया जाता है की पंतनगर पुलिस स्टेशन में निर्भया पथक पर कार्यरत माधुरी माने,शीतल सोनावणे, शरद सोनावणे की यहां के लोग जमकर सराहना कर रहे है।