मुंबई। चेंबूर स्थित अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधीन के पुलिस स्टेशनों की पुलिस के लिए फोर्टीज अस्पताल के सौजन्य से मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे ज़ोन 6 व जोन 7 के हजारो पुलिस कर्मचारियों अधिकारियो ने हिस्सा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएनडीटी कॉलेज चर्चगेट व फोर्टीज अस्पताल मुलुंड के सौजन्य से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख के मार्गदर्शन में जोन 6 के 10 पुलिस स्टेशनों में और ज़ोन 7 के 8 पुलिस स्टेशनो में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों अधिकारियो व उनके परिजनों के लिए मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।उनकी विभिन्न विमारियो की चेकिंग कर उसका उपचार व उपाय योजना पर ब्याखयान भी डॉक्टरों ने दिया।जोन 6 के पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत बताया की हमारे अधीन के 10 पुलिस स्टेशनों के करीब 1000 पुलिस कर्मचारियों अधिकारियो और उनके परिजनों ने इस शिविर का लाभ उठाया है।इसी तरह जोन 7 के पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड के अधीन के 8 पुलिस स्टेशनों के करीब 800 पुलिस कर्मचारियो व उनके परिजनों ने इस शिविर का लाभ उठाया है।इस काम को सफल बनाने के लिए डॉ प्रभाकर चव्हाण,मुनीरा मैडम अमेय महाजन प्रज्ञा कांबले फोर्टीज अस्पताल के डॉक्टर मनजीतसिंह अरोरा आदि ने कड़ी मेहनत की है।
ईस्ट रीजन के पुलिस वालो के लिए चिकित्सा शिविर

Leave a comment
Leave a comment