मुंबई। श्री अथर्व गणेश शिव सेवा मंडल के सौजन्य से चुनाभट्टी में दिन रात्र के क्रिकेट स्पर्धा आयोजन किया गया है।यह स्पर्धा चुनाभट्टी के श्री साईनाथ मंदिर प्रांगण में होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री अथर्व गणेश शिव सेवा मंडल के सौजन्य से भव्य क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया है।यह स्पर्धा 11 व 12 मार्च को होगी।इसमें कुर्ला व चुनाभट्टी के कई क्रिकेट टीम हिस्सा लेंगी।मंडल के अध्यक्ष नीलेश भोसले व आधारस्तंभ समाजसेवक जीतेन्द्र जाधव ने बताया की इस स्पर्धा में विजय टीम को 30 हजार नगद व चमचमाती ट्रॉफी व अन्य कई पुरस्कार दिए जाएंगे।इस स्पर्धा के आयोजन के लिए मंडल के सभी सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे है।इस कार्यक्रम में नीलेश भोसले के अलावा विकासक विमल जैन,शिवसेना उपनेता सुषमाताई अंधारे,पूर्व नगर सेवक कप्तान मलिक,शिवसेना की पूर्व नगरसेविका सानवी तांडेल,नदीम कप्तान मलिक,सनिल पाटिल व विठल पारठे सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहेंगे।
चुनाभट्टी में भव्य क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

Leave a comment
Leave a comment