मुंबई। चेंबूर के सुभाष नगर स्थित शिशोदे उद्यान राजीव गांधी भवन में गत दिनों सम्राट अशोक सांस्कृतिक जयंती महोत्सव-2023 के अंतर्गत छात्रों और युवकों के लिए सम्राट अशोक के महान समृद्धशाली, वैभवशाली और प्रेरणा दायक इतिहास, स्फूर्तिदायक संकल्प उद्देश्य के तहत सम्राट अशोक जीवन दर्शन चित्रकला प्रतियोगिता युवा समाजसेवक राजेंद्र नगराले के सहकार्य से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। अपने जीवन में कुछ नया करने की योग्यता और कलात्मक दृष्टिकोण है, प्रतियोगिता के रूप में छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर शुरू हो गया है। चूंकि आज का युवा इतिहास को भूलता जा रहा है, ऐसे में इतिहास को याद रखने और महान विभूतियों के विचारों को युवाओं में जगाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों का इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भरपूर प्रतिसाद मिला। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश कांबले, आशीष घोड़के , शरद म्हसके, एडवोकेट धम्मसूर्य नागवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में नितेश शिरसाठ, राकेश कांबले, अजय खावले, मिलिंद खरात, नितिन वैदंडे, महेंद्र पाटिल, गायत्री हेगड़े आदि ने विशेष प्रयास किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे , पूर्व नगरसेवक राजेंद्र माहुलकर, युवा नेता अभिषेक मिस्त्री, जिला कांग्रेस के कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी का सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के दशरथ यादव सर, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कलखेर, मराठा महासंघ के महेश सावंत, युगंधर कातखड़े उपस्थित थे।