मुंबई। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न परम पूज्य डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आरके) गुट की ओर से 14 अप्रैल को चेंबूर के अशीष सिनेमा के पास प्रदेश अध्यक्ष नामदेव साबले की अध्यक्षता में मनाई गई। पक्षाध्यक्ष राजाराम खरात के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन मुंबई प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय लांडगे महाराष्ट्र प्रदेश सचिव मंजाप्पा गौड़ा, महाराष्ट्र प्रदेश के संघटक सचिव अजय ठोंबे, और महाराष्ट्र प्रदेश संगठक राहूल कांबले , युवा नेता किरण गौड़ा ,वेंकटेश गोसाईं और अक्षय उबाले ने किया था। सर्वप्रथम महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नामदेव साबले द्वारा डॉ बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर उनका अभिवादन किया गाय। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव श्री विजय क्षीरसागर मुंबई प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार बिंद जिला अध्यक्ष श्री लक्ष्मण शिरसागर , अंधेरी पश्चिम तालुका अध्यक्ष श्री अशोक सुर्यवंशी व ढेर सारे नेता गण उपस्थित थे ।
समारोह को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष नामदेव साबले ने कहा की समतामूलक समाज की स्थापना के लिए डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी ने अथक प्रयास किये, इस प्रयास के दौरान उन्होंने अपने बच्चों को भी खो दिया और हम सभी के जीवन मे प्रकाश भर दिया, ऐसे महा मानव को मैं शत शत नमन करता हूं। श्री नामदेव साबले ने आगे कहा कि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा किए गए इन ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा अगर हम लगातार करेंगे तो इससे आपके परिवार के बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और वो अपने जीवन को सार्थक बना पायेंगे। समारोह को महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव विजय क्षीरसागर, मुंबई प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार बिंद, सविता लांडगे ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम का सुत्रसंचालन अयज ठोंबे ने किया। कार्यक्रम में जयश्री साबले, श्रीमती रेखा विजय निकालजे, मदने , रंजना निकालजे , अर्चना, प्रिती निकालजे और अनेक महिलायें महाराष्ट्र प्रदेश संगठिका सविता लांडगे इनके नेतृत्व में उपस्थित थी।