मुंबई। साहित्यकार ,प्रखर राजनेता एवं कर्मठ पत्रकार स्वर्गीय डॉक्टर राम मनोहर त्रिपाठी की जयंती बुधवार को राम मनोहर त्रिपाठी फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री नसीम खान की ओर से असल्फा स्थित डॉक्टर राम मनोहर त्रिपाठी सभागार मे उनके प्रतिमा को माल्यार्पण कर बडे ही धूमधाम से मनाई गई.।
माल्यार्पण के बाद स्थानिय लोगो के लिए मुफ्त नेत्र चिकित्सा और मुफ्त चष्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हजारो लोगो ने इसका लाभ लिया।
इस अवसर पर स्वर्गीय डाॅ. राम मनोहर त्रिपाठीजी के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, रामलीला महोत्सव समिती के अध्यक्ष सुनील दुबे, मुंबई काँग्रेस उपाध्यक्ष शरीफ खान, विद्रोही महाराज मुंबई कॉंग्रेस महासचिव प्रभाकर जावकर, भरत सिंह, विद्यापती राय, अनिल चौरसिया, नफीस खान,, चंद्रभान चौबे, विनोद सिंह, राजू श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, सुनील सिंह, बल्ले सिंह, गणेश चव्हाण, माया खोत, प्रदीप शहा, जमाल खान, हैदर अली शेख, अशोक पोळ, सईद खान, कमल जोशी, असलम खान, नितीन पवार, रामभाऊ गजाकोश, कमालुद्दीन अंसारी, अशोक दुबे, विनोद पांडे, पांडुरंग दरवेश, अजय सिंह, इरफान खान, राकेश सिंह, आरजू रिजवी, रामविलास पाठक, सुरज गिरी, प्रभात शाहू, हुसेन, महिलाओ में दमयंती ठक्कर, रिटा सिंह, सीता दुबे, राधिका पवार, मीना भालेराव, वनिता मुळीक, रुकसाना खान, भारती जयस्वाल समेत हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।