मुंबई। भारतीय जनता पार्टी प्रणित नवभारतीय शिव वाहतूक संगठना महाराष्ट्र राज्य के सचिव पद पर परिवहन व्यवसायी दिनेश गोसावी को नियुक्त किया गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई के अध्यक्ष व परिवहन प्रभारी आशीष शेलार के मार्गदर्शन में, महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष और नव भारतीय शिववाहतुक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी अराफात शेख के नेतृत्व में भाजपा का परिवहन संगठन है। जो कि ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर हल करने के लिए काम कर रही हैं।
दिनेश गोसावी को भाजपा के नेतृत्व वाले परिवहन संगठन के महाराष्ट्र सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है और उन्हें नव भारतीय शिववातुक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी अराफात शेख के आशीर्वाद से परिवहन संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। गोसावी को भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र राज्य सचिव के रूप में नियुक्ति के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी नियुक्ति पर दिनेश गोसावी ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के असंगठित ड्राइवरों को भाजपा प्रणित वाहतुक संगठना में पंजीकृत करके उन्हें न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे। इस दौरान वाहन चालक मालिक भाजपा के परिवहन संगठन में शामिल हो रहे हैं।