मुंबई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से रविवार 12फरवरी को चांदिवली विधानसभा के कुलकर्णी वाड़ी में दिव्यांग महाशिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का लाभ सैकड़ों दिव्यांगो द्वारा उठाया गया। शिविर में दिव्यांगों को ट्रायसाइकिल, हियरिंग एड व्हील चेयर , मेडिकल छड़ी और वॉकर का वितरण किया गया। दिव्यांग महाशिवीर का आयोजन भाजपा मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट आशिष शेलार , युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री प्रवीण भानुशाली की ओर से आयोजित किया गया।
महाशिविर् के संयोजक प्रवीण भानुशाली बताया कि 24जनवरी से 5 फरवरी तक फार्म का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 303 फार्म जमा हुए थे। जिसमें से 77लोगों को मेडिकल छड़ी, 16लोगों को व्हील चेयर, 80लोगों को कान की मशीन जबकि 66लोगों को वॉकर बांटा गया। बता दें कि चांदीवली विधानसभा में प्रवीण भानुशाली द्वारा समय समय पर गरीबों को अनाज, स्कूली छात्रों को मुफ्त में नोटबुक और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। उनका कहना है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।