मुंबई। टिलकनगर पुलिस ने अमेरिका में नौकरी दिलाने की आड़ में ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी का नाम निशा केतन दूसरा 34 व फरार बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक नगर पुलिस की हद के चितरंजन नगर के निर्मल कुंज बी/8/164 में रहने वाले जयेश लक्षमीदास ठक्कर (66) ने अपनी बेटी को अमेरिका में नौकरी दिलवाने के लिए जय हसमुख शाह से संपर्क किया था।जय शाह ने जयेश से कहा की वर्क वीजा पासपोर्ट अन्य खर्च के लिए बहुत सारे पैसे खर्च होंगे।उसकी बात से सहमत होकर जयेश ठक्कर ने 01/03/2014 से 31/03/2022 के बीच जय हसमुख शाह (37) व निशा केतन दूसरा (34) को 8 करोड़ 33 लाख 83 हजार 695 रुपए दिए।लेकिन दोनों आरोपी बार बार टाल मटोल करके करीब 8 साल गुजार दिया।इस बात से परेशान व हैरान होकर जयेश ठक्कर ने पुलिस से लिखत शिकायत की।
तिलकनगर पुलिस ने पुरे प्रकरण की गंभीरता से जांच पड़ताल कर पुलिस उपायुक्त के के उपाध्याय से इजाजत लेकर उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ 752/2022 भादवी 406,
420,
465,
468,
471 व 34 के तहत मामला दर्ज किया।वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुनील काले की देखरेख में जांच पड़ताल में जुटे पुलिस निरिक्षक राठौड़ व उनकी टीम ने काफी चतुराई से अँधेरी इलाके से निशा केतन दूसरा 34 को गिरफ्तार किया है।जब की प्रमुख आरोपी जय हसमुख शाह (37) अब भी फरार है।जिसकी तलाश पुलिस निरिक्षक राठौड़ व उनकी टीम कर रही है।