मुंबई। ट्रांबे पुलिस की हद एक कंट्रेक्टर की साइड पर एल्मुनियन के एंगल चोरी करने वाले दो चोरो को पुलिस निरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर के दिन अतीक मोहम्मद सदीप कुरैशी की शिकायत पर तांबे चीता कैंप पुलिस ने करीब 50 हजार रूपए के एल्मुनियन एंगल चोरी होने का मामला अपराध क्रमांक 511/2022 भादवी 379 व 34 तहत मामला दर्ज किया था।
वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रेहाना शेख ने इस मामले की जांच का जिम्मा यहां के तेज तर्रार अधिकारी शरद नानेकर व उनकी टीम को सौंपी थी।शरद नानेकर व उनकी टीम ने जब मामले की जांच शुरू की तो उनके पास चोरी के इस मामले में कोई सुराग उनके हाथ नही लगा।पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर खबरियो के माध्यम से जब जानकारी निकाली तो उन्हें मालुम पड़ा की यह चोरी विकास राजू सोनवणे उर्फ सिंह (22) व गोपाल नरसिंह चितारी (21) ने की है।
सूत्रो का कंगना है की चोरी हुए एंगल कीमत शिकायत करता ने करीब 50 हजार पुलिस को बताया था।पुलिस उपरोक्त टीम ने आरोपियों का सुराग निकाल कर उन्हें हिरासत में लिया है।उनके पास से चोरी किया हुआ एंगल व 4 लाख रुपए का एक टेम्पो पुलिस ने बरामद की है।इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रेहाना शेख,पुलिस निरिक्षक फरीद खान के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक शरद नानेकर,पुलिस कर्मचारी धुमाल,लेंबे व उनकी टीम ने की है।