मुंबई। गोवंडी से शिवाजी नगर पुलिस की हद से अपहृत एक 7 वर्षीय लड़के को पुलिस ने 24 घन्टे में ठाणे के नालासोपारा से बरामद करते हुए आरोपी को बड़े ही चालाकी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है की शिवाजी नगर इलाके में अपने परिजनों के साथ रहने वाले एक 7 वर्षीय लड़के का 5 अप्रैल को अपहरण हो गया था।इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जुन रजाने के निर्देश पर पुलिस ने 340/2023 भादवी 363 के तहत मामला दर्ज किया था।इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने पांच टीम का गठन किया था।श्री रजाने ने बताया की हमारी पुलिस ने अपने अपने तरीके से जांच पड़ताल करने के साथ साथ तांत्रिक जांच पड़ताल करते हुए उक्त अपहृत बच्चे को ठाणे जिले के नालासोपारा से बरामद करते हुए उसके आरोपी को भी खोज निकाला है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जुन रजाने की देखरेख में पुलिस की संबंधित टीमे अब आरोपी से यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है की आरोपी ने उस लड़के का अपहरण क्यों किया था।जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
7 वर्षीय लड़के का अपहरण,24 घन्टे में आरोपी गिरफ्तार, गोवंडी से अपहृत लड़का नालासोपारा में बरामद

Leave a comment
Leave a comment