मुंबई। पंतनगर पुलिस की हद से लापता एक 16 वर्षीय लड़के को करीब एक साल बाद पुलिस ने खोज निकाला है।उक्त युवक का नाम माउली स्वरण रमेश कुमार 16 बताया जाता है। पंतनगर पुलिस ने वर्ष 2022 में अपराध क्रमांक 751/2022 भादवी 363 के तहत एक मामला दर्ज किया था।इस मामले में पीड़ित लड़का अपनी माँ से वाद विवाद कर घर छोड़ कर भाग गया था।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविददत्त सावंत ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी पीएसआई सुभाष हमरे,पुलिस कर्मचारी पुरुषोत्तम महाजन को दी थी।श्री हमरे ने अपनी जांच करते हुए लापता लड़के के कई दोस्तों व परिजनों से पूछतांछ की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था।लेकिन कल सूत्रो ने हमरे व उनकी टीम को बताया की उक्त लड़का रमाबाई कालोनी में किसी से मिलने आने वाला है।इस सुचना को मिलते ही हमरे व उनकी टीम ने तय समय पर तय स्थल अपना जाल बिछा कर उक्त लड़के हस्तगत कर लिया।उसके बाद उसे पुलिस स्टेशन लाकर कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है।इस पर उसके परिजनों ने पंतनगर पुलिस का आभार माना है।
2022 से लापता 16 वर्षीय युवक को पुलिस ने खोज निकाला

Leave a comment
Leave a comment