मुंबई। मानखुर्द पुलिस की हद में एक बारह वर्षीय मंदबुद्धि की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 38 वर्षीय वहसी दरिंदे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिसका नाम मुन्नालाल माणिकलाल पटवा (38) बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानखुर्द पुलिस की हद के एकता नगर झोपड़पट्टी में एक 12 वर्षीय मंदबुद्धि की बच्ची अपने परिजनों के साथ रहती है।पास में रहने वाले मुन्नालाल माणिकलाल पटवा (38) ने उसको बहला फुसलाकर चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया।जहां उसने उक्त बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।इस घटना की जानकारी उक्त बच्ची ने अपने परिजनों को दी।परिजनों ने इसकी शिकायत मानखुर्द पुलिस को की।पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली के निर्देश पर यह मामला अपराध क्रमांक 206/2023 भादवी 376(अ),(ब),376(2) (आई)(जे)(एल) 377 सह पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 4,6,8,10,12 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मुन्नालाल पटवा को गिरफ्तार किया है।सूत्रो का कहना है की आरोपी उक्त बच्ची पर काफी लंबे समय से अपनी बुरी नजर रख रहा था।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली ने बताया की हमारी पुलिस ने मामला दर्ज कर फ़ौरन गिरफ्तार किया है।
बारह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Leave a comment
Leave a comment