रवि निषाद/मुंबई। भांडुप पुलिस चौकी की हद में अवैध संबंध को लेकर एक युवक हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। भांडुप पुलिस के अनुसार मृतक युवक की बहन सपना ने बताया सूरज का एक महिला से अवैध संबंध् था।जिसकी भनक उसके पति को लग गई थी।जिससे नाराज होकर उक्त महिला के पति व उसके साथियो 26 सितंबर को दोपहर मे सूरज को पकड़ प्रतापनगर स्थित बुद्धविहार के पास के एक मकान में ले जाकर सूरज की पिटाई की थी।जिसके चलते पीड़ित सूरज को मुलुंड के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां इलाज के बाद उसे सायन अस्पताल ले जाया गया था।
जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था।उक्त समय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की थी।लेकिन बाद में जब सूरज की तबियत जादा खराब हो गई तो उसके बाद उसे पुनः सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 4 अक्टूबर को रात में सूरज की मौत हो गई।उसके बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 588/2022 भादवी 302,326,325 व 34 के तहत मामला दर्ज कर अभिनाश अशोक तोरने (31) व अश्विन अशोक तोरने (26) को गिरफ्तार किया है जबकि इस मामला का तीसरा आरोपी रूपेश भिसे अब भी फरार है।इस मामले की अधिक वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक नितिन उन्हावने की देखरेख में सहायक पुलिस निरिक्षक बाग़डे व उनकी टीम कर रही है।