मुंबई। स्वाभिमान भारत कप में 16वीं आय.आय .के.एफ. द आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2022 की स्पर्धा में विक्रोली पार्क साइट की डॉक्टर सुहास भोंसले की बेटी कु रितिका सु भोसले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 18 और उससे अधिक वर्ग में कांस्य पदक जीता। जबकि कुमिते में 2 रजत पदक जीते। साथ ही पवार पब्लिक स्कूल भांडुप में पढ़ने वाली इनाया फ्राज शेख ने कुमिटे में गोल्ड मेडल और काटा में 8 साल के ग्रुप में सिल्वर मेडल जीता।
उसी तरह श्रुष्टि कांबले ने 13 वर्ष आयु वर्ग में काटा में रजत पदक जीता। बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 886 प्रतियोगियों ने भाग लिया था। महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब, तमिलनाडु, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के प्रतियोगियों ने स्वाभिमान भारत कप, 16वीं आय आय के.एफ -2022 में भाग लिया। इस सफलता के लिए कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, बोर्ड अधिकारियों, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने सुश्री रितिका सु भोसले, इनाया फ्राझ शेख, श्रुष्टि कांबले को बधाई दी है।