मुंबई। पुरानी रंजिश में एक 31 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या करने वाले बाप बेटे को मारखुर्द पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है की मानखुर्द के इंदिरा नगर में रहने वाली एक 31 वर्षीय महिला की 29 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मानखुर्द पुलिस सूत्रो के अनुसार पुरानी रंजिश में उक्त महिला की हत्या की गई थी।मृतक महिला के शिकायत पर पहले पुलिस ने इस मामले के आरिपयो पर एक मामला दर्ज की थी।जिसे वापस लेने के लिए उक्त महिला पर आरोपी हमेशा दबाव बनाते थे।लेकिन महिला मामला वापस लेने को तैयार नहीं थी।पुलिस उपायुक्त हेमराजसिंह राजपूत ने बताया की हमारी पुलिस ने पहले उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनका लोकेशन ट्रेस किया उसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले के आरोपियों का नाम सोनू कृषकुमार सिंह (41) व आतिश सोनू सिंह (22) है जो की रिश्ते में बाप बेटे हैं।श्री राजपूत के अनुसार इन आरोपियों को पकड़े के लिए पुलिस की 10 टीमो का गठन किया गया था।जिसके चलते घटना के 24 घन्टे के भीतर आरोपी पुलिस के कब्जे में हो गए है।पुलिस अब आरोपियों से यह जानकारी हाशिल करने में जुटी है की आरोपियों ने उक्त महिला की हत्या क्यों किये हैं और आरोपियों के पास पिस्टल कहा से आई है।
31 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, हत्यारे बाप बेटे गिरफ्तार

Leave a comment
Leave a comment