महिला पुलिस अधिकारी हुई पुरस्कृत
मुंबई। मुंबई महानगर पुलिस के अधीन कार्यरत निर्भया पथको में सतत उत्कृष्ट काम करने का मान तिलक नगर पुलिस को मिला है।जिसके तहत निर्भया पथक अधिकारी महिला पुलिस उपनिरीक्षक श्रद्धा पारसे को मुंबई पुलिस के सौजन्य से सम्मानित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 8 माह के भीतर तिलक नगर पुलिस के निर्भया पथक की टीम ने अनेक सराहनीय काम किया है।जिसकी चौतरफा चर्चा हो रही है।यहां के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुनील काले के मार्गदर्शन में निर्भया पथक अधिकारी श्रद्धा पारसे ने महिलाओ से जुड़े हर मामले को बखूबी सुलझाया है।जिसकी सराहना अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय दराडे पुलिस उपायुक्त के के उपाध्याय व सहायक पुलिस आयुक्त ने की।उसी का नतीजा है की कानून सुब्यवस्था के सह पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल ने श्रद्धा पारसे को सर्वोत्तम निर्भया पथक अधिकारी का मान सम्मान देते हुए उन्हें एक प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।श्रीमती पारसे के इस तरह के सराहनीय कार्य व उन्हें मिले पुरस्कार पर वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुनील काले,महिला पुलिस निरिक्षक सरिता चव्हाण,महिला पुलिस उपनिरीक्षक पोर्णिमा हंडे व अन्य अधिकारियो कर्मचारियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए श्रीमती पारसे को हार्दिक बधाई दी है।