मुंबई। कासारवडवली पुलिस स्टेशन की हद में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की पुलिस ने किया है।जिसमे 3 पीड़ित लड़कियो को पुलिस ने मुक्त कराते हुए एक महिला दलाल को हिरासत में लेकर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ठाणे शहर क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 की टीम के एक अधिकारी ने बताया की हमे गुप्त सुचना मिली थी की घोडबंदर रोड हाइपर सिटी मॉल स्थित कासारवडवली पुलिस स्टेशन की हद में एक जगह सेक्स रैकेट का संचालन होता है।इस सुचना को पक्की करके पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेज कर सौदा तय किया।उसके बाद ट्रैप लगाकर छापा मारा गया।
जहां मौके पर 3 लड़कियां पकड़ी गई जिन्हें जिस्म फरोशी के लिए लाया गया था।मौके पर एक महिला दलाल भी पकड़ी गई जिसने उन लड़कियो को बहला फुसला कर उक्त जगह पर लाया था।पुलिस के सूत्र बताते हैं की उन तीनो लड़कियो को पुलिस ने देहव्यापार के धंधे से मुक्त कराते हुए महिला दलाल के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कासरवडवली पुलिस के हवाले किया गया हैं।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पाया की अच्छी खासी पैसे की लालच देकर वह महिला दलाल लड़कियो को लाती थी।जिसकी जांच अब कासारवडवली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक रोकड़े व उनकी टीम कर रहे है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है की पकड़ी महिला अब तक कितनी लड़कियो को इस दलदल में ढकेल चुकी है।जिसकी जांच पुलिस कर रही है।