मुंबई। बृहन्मुंबई उत्तर विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “पुरस्कार वितरण समारोह” का आयोजन मुलुंड पश्चिम के वाणी विद्यालय में संपन्न हुवा। 50वीं विज्ञान प्रदर्शनी में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षण निरीक्षक उर्मिला पारधे , कार्यक्रम के आयोजक गजानंद बंसोड़े ,उप शिक्षा निरीक्षक पूजा चव्हाण , सहायक शिक्षा निरीक्षक भवराव मोहिते के आलावा विभाग के अन्य पदाधिकारी व कमर्चारी मौजूद थे। इस अवसर पर वाणी विद्यालय के प्राचार्य और सदस्यों का भी स्वागत और सम्मानित किया गया।
बृहन्मुंबई उत्तर विभाग के “पुरस्कार वितरण समारोह” में साइंस सीनियर ग्रुप में बेस्ट स्कूल एसएम शेट्टी और सर्वश्रेष्ठ वार्ड (तालुका) एस वार्ड को दिया गया। वहीं सराहनीय भूमिका निभाने वालों को नगद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विज्ञान परिषद द्वारा सर्वश्रेष्ठ तालुका को भी पुरस्कृत किया गया। सबसे अधिक पुरस्कार एस एंड टी वार्ड को गया। शिक्षा निरीक्षक उत्तर विभाग श्रीमती उर्मिला पारधे ने इस आयोजन में सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। विज्ञान प्रदर्शनी की परियोजना जूनियर समूह में पहले पायदान पर नूतन विद्यामंदिर, एम पूर्व साइंस प्रोजेक्ट सीनियर ग्रुप फर्स्ट रैंक सरस्वती विद्यालय, एम वेस्ट शिक्षक शैक्षिक उपकरण कनिष्ठ समूह प्रथम नम्बर, अहिल्या विद्यालय, भांडुप, सीनियर ग्रुप, प्रोग्रेसिव स्कूल, टी वार्ड से शिक्षक शैक्षिक उपकरण, उत्कृष्ट विद्यालय एसएम शेट्टी एस वार्ड उत्कर्ष तालुका एस वार्ड विकलांग छात्र परियोजना संख्या 1, अहिल्या विद्यालय एस वार्ड, एल वार्ड की संयोजक श्रीमती विद्या फाल्के ने सभी का आभार व्यक्त किया।