रवि निषाद/मुंबई। ट्रांबे पुलिस की हद में शराब की बोतल ना देने पर दो लोगो ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया है।इस मामले में गंभीर घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त दोनों आरोपियों को फ़ौरन गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को बेगारी का काम करने वाला रमाकांत पतिराम यादव (31) की शिकायत पर ट्रांबे पुलिस ने अपराध क्रमांक 512/2022 भादवी 307,326,324,504, 506 (2), व 34 के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस सूत्र बताते हैं की फरियादी 1 अक्टूबर को आजाद मनी ट्रांसफर सेंटर के पास रात में करीब 1 बजे खड़ा था।तभी उसके ही दोस्त शराब की बोतल को लेकर झगड़ा कर रहे थे।सूत्रो के अनुसार इसी बीच हितेंद्र,फारुख शेख व शाकीर शेख बिना कुछ बोले झगड़ा करने लगे।देखते ही देखते आरोपियों ने चॉपर से पीड़ित पर जानलेवा हमला किए।वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रेहाना शेख व अपराध निरिक्षक फरीद खान की देखरेख मामले की जांच शुरू की गई।
जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक शरद नानेकार,
पुलिस कर्मचारी धुमाल,लेंबे ने घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दोनों आरोपियों को शिवाजीनगर परिसर से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों का नाम साकीर फरीद शेख (19),फारुख मन्नन शेख (22) बताया जाता है।फारुख मन्नन शेख के खिलाफ पहले से तीन संगीन मामले दर्ज बताए जाते है।मामले की अधिक जांच श्री नानेकर व उनकी टीम कर रही है।