मात्र भाजपा नेतृत्व द्वारा निर्मित महापुरुषों की प्रतिमा, उत्तर मुंबई में सर्वाधिक होने का गर्व और सम्मान
मुंबई। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन १७ सितंबर को पूरे देशभर में अनेक सेवा कार्यों द्वारा मनाया गया। १७ सितंबर से २ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अवसर को सेवा पखवाड़ा स्वरूप दिया गया।
उत्तर मुंबई में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में सभी विधायक, नगरसेवक एवम् पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा महापुरुषों की स्थापित की गई प्रतिमाओं को और आसपास के पूर्ण परिसर को स्वच्छता अभियान के द्वारा साफ किया गया । इस अभियान की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष गणेश खनकर ने कहा की “मुंबई में कई स्थानों पर महापुरुषों को प्रतिमा है परंतु उत्तर मुंबई एक ऐसा जिला है जहां महापुरुषों की अनेक भव्य प्रतिमा भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा स्थापित की गई है।”
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाजपा नेता राम नाईक के सांसद निधि से मलाड पश्चिम के मालवणी विस्तार में स्थित ब्रोंज धातु से बनी भगवान बुद्ध प्रतिमा और एक बड़े प्रांगण में बुद्ध विहार का निर्माण हुआ था। स्वामी विवेकानंद की विशालकाय प्रतिमा का निर्माण तत्कालीन नगरसेवक विनोद घेड़िया जी के सहयोग, जनसेवा केंद्र और श्री राम नाईक जी के नेतृत्व में बोरीवली पश्चिम में स्वामी विवेकानंद मार्ग पर किया गया था।
इस उपक्रम को वर्तमान भाजपा नेता सांसद गोपाल शेट्टी ने विस्तृत करते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बॉस जी की प्रतिमा से लेकर स्वातंत्र्यवीर सावरकर, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दहिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज, झांसी रानी लक्ष्मी बाई का म्यूरल, कांदिवली पश्चिम के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल प्रांगण में स्थापित महामानव डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा, कांदिवली पूर्व में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाफिंग बुड्ढा जैसी अनेक प्रतिमाओं का निर्माण किया।
सेवा पखवाड़ा निमित्त उत्तर मुंबई द्वारा इन सभी प्रतिमाओं की स्वच्छता अभियान का बीड़ा उठाया गया है। उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा कुल ४१ स्थानों पर महापुरुषोंकी प्रतिमा स्वच्छता का अभियान चलाया गया है। मात्र भाजपा नेतृत्व द्वारा निर्मित महापुरुषों कि प्रतिमा उत्तर मुंबई का एक गौरव है।
सांसद गोपाल शेट्टी ने उत्तर मुंबई के युवा वर्ग को इस श्रेष्ठ उपक्रम में शामिल होने का आव्हान करते हुए कहा है की, “महापुरुषों की प्रतिमा के साफ सफाई अभियान में शामिल होने पर देशभक्ति की भावना से युवावर्ग जुड़ेगा और साथ ही अपने महापुरुषों से विशेष रूप से परिचित होगा।”