मुंबई। चेंबूर के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता ओर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के युवा नेता संजय डोलसे को हाल ही में दक्षिण मध्य मुंबई जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वडाला के सोहराब पालन सभागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सामाजिक न्यायमंत्री रामदास आठवले के हाथों संजय डोलसे को नियुक्ति पत्र दिया गया।
बता दें कि संजय डोलसे चेंबूर के जाने माने समाजसेवक हैं। वे पिछले तीस साल से रामदास आठवले के नेतृत्व में आर पी आई में काम कर रहे हैं। इसके अलावा समाज के वंचित, गरीब और पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करते आ रहे हैं। संजय डोलसे को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सुभाष साल्वे, सोपान खंडागले, अनीश पठान, अशोक साबले , जानी मानी हिंदी न्यूज एजेंसी बीबी आई के संवाददाता आकाश पाठक, संतोष चेमटे पत्रकार अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में आर पी आई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।