प्रदेश अध्यक्ष नामदेव साबले ने कईयों को सौंपी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी
मुंबई। कहते हैं बुढ़ापे में लाठी ही सहारा होती है। इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पक्षाध्यक्ष राजाराम खरात के मार्गर्शन में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आरके महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष नामदेव साबले के नेतृत्व में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर क्रांतिवीर राजे उमाजी नाईक भवन छेड़ा नगर चेंबूर में बुजुर्ग नागरिकों को छड़ी वितरित की गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नामदेव साबले ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि छड़ी न होने से बुजुगों को चलने में तकलीफ हो रही है। इसलिए हमने इस बात को गंभीरता से लेकर बुजुर्गों को छड़ी वितरित की। इस अवसर पर महाराष्ट्र संगठक
विनोद गुडेकर, समाजसेवक आत्माराम आव्हाड, लक्ष्मण दलवाई, सिरसागर जी राहुल कांबले इत्यादी नेते गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अजब ठोंबे ने किया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष नामदेव साबले हाथों महाराष्ट्र प्रदेश के विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई । विजय क्षिरसागर महाराष्ट्र सचिव, राहुल कांबळे, महाराष्ट्र संघटक, ओर लक्ष्मण दलवाई महाराष्ट्र सचिव पद पर नियुक्त हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा है की
लगातार हमारी पार्टी मुंबई-महाराष्ट्र में मजबूत हो रही है। गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आर के गुट में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। नामदेव साबले ने बताया कि अबकी बार बीएमसी पर आरके गुट का दबदबा होगा, हमारा लक्ष्य है हमारे कम से कम दस नगरसेवक चुनकर आएं। मुंबई का विकास किस तरह से हो उस पर हम काम कर रहे हैं। चेंबूर अणुशक्ति नगर में आरपीआई आरके का मुख्य कार्यालय भी खुल गया है, जहां लोगों का झुकाव लगातार बढ़ रहा है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि बीएमसी चुनाव में हमें सफलता जरूर मिलेंगी।