मुंबई। मुंबई के ईओडब्लू पुलिस ने एक गुप्त सुचना पर कार्यवाई करते हुए आंबीवली कल्याण से एक 40 वर्षीय ईरानी युवक को गिरफ्तार कर 9 लंबित मामलो को सुलझा लिया है।गिरफ्तार युवक का नाम काबुली नौशाद अली जाफरी (40) बताया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के पायधुनी, सांताक्रुझ,
समतानगर,
आर.ए.के मार्ग,
कालाचौकी, व्ही.बी.नगर,
अंधेरी,
मेघवाडी,
कस्तुरबा मार्ग,
वर्सोवा, विलेपार्ले,
मुलुंड,
कांजुरमार्ग,
चेंबुर,पार्कसाईट, नेहरुनगर,
अेॅण्टॉपहील पुलिस की हदो में पुलिस बनकर लोगो के चैन अंगूठी अन्य आभूषण छीनने वाले के खिलाफ मामले दर्ज थे।जिनकी जांच पुलिस के साथ साथ ईओडब्लू पुलिस भी कर रही थी।
जिसके तहत जांच पड़ताल में ईओडब्लू पुलिस ने पाया की काबुली नौशाद जाफरी नामक (40) ईरानी युवक कल्याण के आंबिवली में रहकर इन घटनाओ को अंजाम दे रहा है।जिसके खिलाफ ठाणे,नाशिक,पुणे,रायगड,उल्हासनगर व गुजरात के सुरत,अहमदाबाद में भी कई मामले दर्ज है।इस जानकारी को पक्की कर ईओडब्लू पुलिस ने छापामारी कर काबुली नौशाद अली जाफरी को उसके रहते घर से गिरफ्तार किया है।इस कार्यवाई में पुलिस निरिक्षक निगडे,एपीआई पवार, पीएसआई सालुंखे व उनकी टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई है।