मुंबई। पशुप्रेमी की आड़ में वसूली करने वालो के खिलाफ देवनार कत्लखाना के ब्यापारी अब आक्रामक हो गए है।इस मामले को लेकर ब्यापारी एक लिखित आवेदन कर मुख्यमंत्री सहित सभी संबंधित विभाग से न्याय की गुहार लगाए है।न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी ब्यापारियो ने दी है। गौरतलब है की प्रतिक ननावरे,उसका भाई गौरव ननावरे व इनके साथी जाकिर इंदापुरी उर्फ़ मोडासा,जावेद अब्दुल करीम,सफी उर्फ़ मुच्छड़, आशीष बारीक व इनके अन्य साथियो ने देवनार कत्लखाना से मुंबई महाराष्ट्र अथवा महाराष्ट्र के बाहर भेंड़ बकरियो को ले जाने वाले ब्यापारियो से 20 हजार रुपये प्रति गाडी हफ्ते की मांग की थी।जो देने से देवनार कत्लखाने के ब्यापारियो ने मना कर दिया था।जिससे खफा हुए उपरोक्त लोगो ने नई मुंबई के नेरुल पुलिस व अन्य पुलिस से मिलकर शिकायत कर जानवरो से भरे दो गाडियो को पकड़ा दिया है।इस मामले को लेकर ऑल महाराष्ट्र खटीक एशोसिएशन के अध्यक्ष अखिल ताड़े,आदिल काथावाला,महाराष्ट्र राज्य खटीक संगठन के सचिन झिंगारे,वसीम शेख व फिरोज मौला कुरैशी के अलावा अन्य कई प्रमुख ब्यापारी व ग्वाल ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री,पुलिस महासंचालक गृहमंत्री सहित अन्य विभाग के प्रमुख अधिकारियो से शिकायत कर पशुप्रेमी की आड़ में हफ्ते की मांग करने वालो के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।सूत्र बताते हैं की उपरोक्त लोग अपनी वसूली के लिए देवनार कत्लखाना के ब्यापारियो की गाड़ियां पकड़ पकड़ कर सिर्फ वसूली का काम करते हैं।जिसके लिए शक्त कार्यवाई की आवश्यकता है।ऐसी मांग इन ब्यापारियो ने शासन प्रशासन से भी की है।
पशुप्रेमी की आड़ में वसूली करने वालो की अब खैर नहीं, देवनार कत्लखाने के ब्यापारी हुए आक्रामक

Leave a comment
Leave a comment