मुंबई। घाटकोपर पूर्व विधानसभा के भाजपा विधायक पराग शाह द्वारा पत्रकारो को एमएमवी पत्रकार बोलने को लेकर मुंबई सहित राज्यभर के पत्रकारो में गहरा आक्रोश फ़ैल गया है। गौरतलब है की उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने गत दिनों पत्रकारो को हिज मास्टर व्हाइस (एमएचव्ही) कहकर संबोधित किया था।उनके ही नक्शे कदम पर चलते हुए घाटकोपर पूर्व के भाजपा विधायक पराग शाह ने पत्रकारो को चाय विस्कुट वाले बोलकर अपमानित करने का दुःसास ट्वीट पर ट्वीट करके किया है।यह जानकारी फैलते ही विविध पत्रकार संघ के लोगों ने फडणवीस व शाह के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है।पत्रकारो के कई संगठन के मान्यवरों ने फडणवीस व शाह से माफ़ी मांगने की मांग की है।मंत्रालय व विधि मंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मंदार पारकर व कार्यवाहक प्रमोद डोईफोडे,मुंबई मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बावले व कार्यवाहक संदीप चव्हाण,टीवी जनर्लिस्ट एशोसीएसन के अध्यक्ष विनोद जगदाले व सचिव राजेश मालाकार ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व पराग शाह का जाहिर निषेध किया है। इसके अलावा मुंबई के अनेक पत्रकार संघ के लोगो ने इन दोनों नेताओ का निषेध व्यक्त करते हुए माफ़ी मांगने की मांग की है।
पत्रकारों को एमएचवी व चाय बिस्किट वाले बोलने पर भाजपा विधायक का जाहिर निषेध

Leave a comment
Leave a comment