यूनिट 6 की पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़
मुंबई। पुलिस के उच्च अधिकारियो के निर्देश पर यूनिट 6 की पुलिस ने देवनार पुलिस की हद में एक नवजात शिशु को बेचने पहुंची दो महिलाओ को बच्चे के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।जिसकी पुष्ठी यूनिट 6 के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रवीन्द्र सालुंखे ने की है। गौरतलब है की चेंबूर अपराध शाखा यूनिट 6 के पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की कोई महिला एक नवजात शिशु को बेचने देवनार पुलिस की हद में आने वाली है।
जिसका उक्त महिला 1 लाख रुपए में सौदा की है।इस सुचना को पक्का करके पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में तय समय पर तय स्थल पर अपना घेराबंदी की।उसके बाद देवनार पुलिस के हद के दादासाहेब गायकवाड़ नगर के रूम नंबर 182 चाल नंबर 10 के पास जैसे ही एक नवजात शिशु के साथ एक संसयित महिला दिखाई दी पुलिस ने उसे फ़ौरन अपने कब्जे में ली।पुलिस की पूछतांछ में उक्त महिला ने बताया की उक्त नवजात शिशु उसकी माँ ने बेचने के लिए दिया है।जिसका उसने 1 लाख में सौदा किया था।इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ी गई महिला की निशानदेही पर दूसरी महिला को भी गिरफ्तार किया है।
दोनों महिलाओ के खिलाफ ने अपराध क्रमांक 680/2022 भादवी 370 (4),34 व ज्युवेनाइल जस्टिस एक्ट 81 के तहत मामला दर्ज कर दोनों महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।यूनिट 6 के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रवीन्द्र सालुंखे के अनुसार इस मामले की अधिक जांच अब देवनार पुलिस को सौंपी गई है।जिसकी जांच वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक राजेंद्र केवले व उनकी पुलिस करेगी !