मुंबई। मुंबई के पश्चिम उपनगरों को जोड़ने वाली नई मेट्रो 2 और 7 का 19 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथो से लोकार्पण के बाद से मुंबईकरो का सफर सुरु हो गया है। खास बात यह है कि मेट्रो के इस नए रूट पर यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मेट्रो ट्रेन में यात्रा करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष
हुसेन पठाण ने कहा यह मेट्रो मुंबईकरो के लिए वरदान है। गुंदवली वेस्टर्न एक्सप्रेस हायवे के अलावा दहिसर बोरीवली ,मलाड, अंधेरी जोगेश्वरी ,गोरेगाव, अंधेरी एसवी लिंक रोड सहित कई इलाकों में होने वाली भारी ट्रैफिक से राहत मिलने वाली है।
हुसेन पठाण ने कहा की मैने अपनी परिवार के साथ मेट्रो मे सफर किया, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी का आभार मानते हैं, और हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। जिन्होंने मुंबईकरो को नए साल का मेट्रो के रुप मे बेहतरीन तोफा दिया। मुंबईकरों के लिए यह सर्वश्रेष्ठ उपहार है।