ईशान्य मुंबई के सांसद मनोज कोटक के प्रयत्नों से
मुंबई। मुंबई की लाइफ लाइन कहलाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेनों के बिना मुंबई शहर की कल्पना ही नही की जा सकती। मुंबई की लोकल ट्रेनों के इस सफर को अत्याधिक सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के लगातार प्रयत्न मोदी सरकार की ओर से की जा रही है। प्रवासियों की सुविधाओं को बढ़ाते हुए एक और महत्वपूर्ण कदम मोदी सरकार ने उठाया है। भारतीय रेलवे ने “अमृत भारत योजना” अंतर्गत यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने की योजना बनाई है। इनमें निम्नलिखित सुविधाएं शामिल हैं।
१. परिवहन व्यवस्था में सुधार एवं सौन्दर्यीकरण
२. स्टेशनों के प्रवेश द्वारों को भव्य बनाना
- Advertisement -
३. प्लेटफॉर्म की पर्याप्त ऊंचाई बढ़ाना
४. एस्केलेटर और लिफ्टों को अपग्रेड करना
५. स्टेशन के प्लेटफॉर्म के साथ-साथ प्रतीक्षालय आदि में सुधार करना
६. शौचालयों में सुधार लाना
७. यात्रियों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले टिकाऊ फर्नीचर का प्रावधान करना
८. रैम्प सहित १२ मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करना इत्यादि सुविधाओं को समाविष्ट किया गया है।
इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए ईशान्य मुंबई के सांसद मनोज कोटक ने बताया कि “अमृत भारत योजना” के तहत मुंबई उपनगरीय रेल सेवा की मध्य रेल के कुल १५ रेलवे स्टेशनों को अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा जिनमें ईशान्य मुंबई के विद्याविहार, विक्रोली और कांजूरमार्ग स्टेशनों को समाविष्ट किया गया है। इसके अलावा भारतीय रेलवे के मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा भी मध्य रेलवे के कुल ११ स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा जिनमें ईशान्य मुंबई के गोवंडी, मानखुर्द घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप और मुलुंड स्टेशनों को यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि मुंबई की लोकल ट्रेनों के विभिन्न विषयों को लेकर बुधवार दिनांक १९/०४/२०२३ को मध्य रेलवे के महासंचालक नरेश लालवानी, मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार गोयल के साथ सांसद मनोज कोटक ने एक समन्वय बैठक की। इस बैठक में ईशान्य मुंबई सहित मध्य रेलवे की मुंबई उपनगरीय रेल सेवा के अनेक मुद्दो पर अहम चर्चा हुई और रेल प्रवासियों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करके उनके रेल प्रवास को अधिक सुविधाजनक बनाने के कई मुद्दो पर निर्णय लिया गया।