मुंबई। मुंबई के तिलक नगर इलाके में शिवसेना मिंधे गट की महिला उपशाखा प्रमुख सहित 4 पर होटल की जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। चेंबूर तिलक नगर कॉलोनी में रियल डिलीशियस नामक एक होटल है।जिसको यहां की मिंधे गट की महिला पदाधिकारी सोनी सिंह ने प्रियंका ठाकुर नामक युवती से किराए पर लिया था।उसके बाद यहां के तथाकथित दीपक जैसवार नामक युवक को अपना पार्टनर बनाया जिसके खिलाफ तिलकनगर पुलिस स्टेशन में पहले से कई मामले दर्ज हैं।उसके बाद सोनी सिंह ने अपने पद की धौंस दिखाकर अपने साथी राजेन्द्र गुप्ता और अविनाश पासी के साथ मिलकर होटल की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर हड़पने का प्लान बनाया था।जिसमें पुलिस का कोई अधिकारी भी उन्हें सहयोग किया था।पीड़ित व उक्त होटल की मालकिन प्रियंका ठाकुर को जब इसकी भनक लगी तो उसने इसकी शिकायत तिलक नगर पुलिस से की।शिकायत के बाद पुलिस ने 5 महीनों तक इस मामले की छानबीन करके आखिरकार उपरोक्त लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने यह मामला अपराध क्रमांक 233/2023 भादवी 420,465,467,471 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।उसके बाद से सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
पुलिस सूत्र बताते हैं की इस पुरे प्रकरण में पुलिस का एक अधिकारी भी शामिल था जो सोनी सिंह व दीपक जैसवार को मदद करता था। पुलिस के विशेष सूत्र बताते हैं की उपरोक्त सभी आरोपियों बहुत हो शातिर हैं।दीपक के खिलाफ इसी तरह के अन्य मामले भी दर्ज हैं।सोनी सिंह शिवसेना मिंधे गट की महिला उपशाखा प्रमुख होने के नाते बाकायदा उसने बिजली विभाग के साथ सांठगांठ करके बिजली का बिल भी अपने नाम करवा लिया था।यहां तक की बनावटी सेल एग्रीमेंट भी बनवा लिया था लेकिन पुलिस की गहन छानबीन के बाद आखिरकार इस मामले का खुलासा हो गया है।अब देखना यह है की पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सकती है जिसकी यहां चर्चा शुरू है।