मुंबई। ट्रांबे चीताकैंप पुलिस ने मेडिकल में प्रवेश दिलाने की आड़ में करोडो की ठगी करने वाले आरोपी को नई मुंबई से गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी का नाम रोहन अनोजी हमंत (26) बताया जाता है। ट्रांबे पुलिस के अनुसार कन्सल्टेट का काम करने वाले असीम कुमार शर्मा (59) को अपने बेटे को मेडिकल में प्रवेश दिलाना था।किसी के माध्यम से 02/02/2020 के दिन रोहन अनोजी हमंत (26) से संपर्क किया।
उसके बाद बातचीत होने के बाद धीरे धीरे करके रोहन ने असीम कुमार से कुल 28 लाख रुपए ऐंठ लिए लेकिन उनके बेटे का मेडिकल में प्रवेश का काम कराया नहीं।उसके अलावा उसने अन्य कई लोगो से कुल 2 करोड़ 14 लाख 73 हजार की ठगी की।जिसके बाद से वह फरार था लोगो का फोन भी उठाना बंद कर दिया था।इसकी लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया तो वह हमेशा अपना नंबर और लोकेशन बदली कर पुलिस को भी चकमा देता रहा।
ट्रांबे पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक रेहाना शेख के निर्देश पर पुलिस उपनिरिक्षक शरद नानेकर ने यह मामला अपराध क्रमांक 525/2022 भादवी 406,420,419,34 के तहत दर्ज कर लिया।शरद नानेकर ने बताया अपराध निरिक्षक फरीद खान की देखरेख में तांत्रिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी रोहन का लोकेशन नई मुंबई के एक होटल का ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया है।मामले की अधिक जांच पुलिस निरिक्षक अनंत शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक शरद नानेकर, परदेशी,हवलदार धुमाल,लेंबे,देशमुख की टीम कर रही है।इस मामले में अब दो आरोपियों की तलाश जारी होने की जानकारी श्री नानेकर ने दी है।