महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने ली महत्वपूर्ण बैठक
रवि निषाद/मुंबई । जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तात्यासाहेब रेवडेकर ने गुरूवार 22 सितंबर को अपने प्रमुख पदाधिकारियो के साथ एक बैठक की है।इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए श्री रेवडेकर ने कहा है की आने वाले समय में हमारी पार्टी का महाराष्ट्र में दबदबा होगा।
गौरतलब है की गुरूवार 22 सितंबर को दादर स्थित गोल्ड रस होटल में जनता पार्टी के अध्यक्ष तात्यासाहेब रेवडेकर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में शामिल पार्टी के पदाधिकारियो के साथ बातचीत करते हुए रेवडेकर ने कहा की आज देश में ईडी,सीबीआई, इनकमटेक्स जैसी स्वायत्य संस्थाओ का दुरूपयोग कर सभी विपक्ष के नेताओ को डराया धमकाया जा रहा है।जबकि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी आर्थिक तंगी महिला अत्याचार से त्रस्त है।किशान आत्महत्या कर रहा है और मौजूदा सरकार दूसरे दलो के सांसद विधायको को खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने में ब्यस्त है।
ऐसे सरकार को हटाना होगा तभी हम आप सभी देश की जनता चैन की नींद ले सकती है।जहां देखो वहां महिलाओ पर अत्याचार हो रहा है देश के मंत्री संतरी हाथ पर हाथ धरे बैठे है।हमे ऐसे लोगो का जमकर मुकाबला करना है।तभी देश का विकास होगा देश आगे बढ़ेगा।श्री रेवडेकर ने यह भी बताया की आगामी 4 अक्टूबर को एक पत्रकार परिषद में हम हमारी पार्टी की भूमिका क्या होगी !
- Advertisement -
उसकी पूरी जानकारी जनता के सामने रखने वाले हैं।जबकि 11 अक्टूबर को दादर के शिवाजी मन्दिर हाल में भव्य दिव्य कार्यक्रय सम्मेलन का आयोजन कर हम अपनी रणनीति तय करने वाले है।जिसमे पुरे राज्य के कार्यकर्ता शामिल होंगे।इस बैठक में राज्य के समन्यवयक दिनेश दुबे,महासचिव प्रकाश भालेकर, पार्टी की कोषाअध्यक्ष नयन पवार,किशान मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश ठोमरे,हिराकांत भगत व राजेंद्र मर्चेंड सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।इस बैठक में शामिल सभी मान्यवरों का आभार मानने का काम श्रीमती पवार ने किया है।