मुंबई। घाटकोपर पंतनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित आंतरी पुलिस स्टेशन की हद से भगाकर लाइ गई एक 17 वर्षीय युवती को पुलिस ने कामराज नगर से बरामद कर उसे ग्वालियर पुलिस के हवाले किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश ग्वालियर के आंतरी पुलिस ने गत दिनों अपराध क्रमांक 16/2023 भादवी 363 के तहत एक मामला दर्ज किया था।जिसमे पीड़ित की उम्र मात्र 17 वर्ष थी और उसे भगाकर लाने वाले व्यक्ति की उम्र 38 वर्ष थी।पंतनगर पुलिस के अनुसार आंतरी पुलिस ने 5 अप्रैल को हमे सूचित किया की उक्त युवती कामराज नगर में किसी युवक के साथ रह रही है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविदत्त सावंत व पुलिस निरीक्षक सन्दीप मोरे के मार्गदर्शन में पीएसआई सुभाष हमरे,पुलिस कांस्टेबल पुरुषोत्तम महाजन व सन्तोष गीध ने फ़ौरन उक्त युवती का लाइव लोकेशन ट्रेस कर कामराज नगर इलाके में पहुंच कर उसे बरामद कर लिया।लेकिन मौके से उसका पुरुष साथी जिसके साथ जनवरी महीने से आकर यहां रह रही थी वह फरार हो गया है।श्री हमरे व उनकी टीम ने उक्त ने एक पान टपरी पर गुटखा लेते हुए बरामद किया।उसके बाद उसे पुलिस स्टेशन लाकर युवती के परिजनों की उपस्थिति में आंतरी पुलिस को सौंप दिया है।आंतरी पुलिस व पीड़ित युवती के परिजनों ने मुंबई पुलिस खासकरके पंतनगर पुलिस का आभार माना है।