मुंबई। नाबालिग लड़कियो के कौमार्यभंग की कीमत डेढ़ लाख रुपए लगाकर उनसे देहब्यापार कराने वाली दो महिला दलालो को ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है।इस मामले में पुलिस ने 16 और 17 साल की दो लड़कियो को मुक्त कराया है। गौरतलब है की ठाणे निवासी डॉ.विनु वर्गीस नामक एक समाजसेवक को गुप्त सुचना मिली थी की कल्याण के नीलम आर्करेस्ट्रा बार में काम करने वाली वाशी निवासी एक महिला नाबालिग लड़कियो के कौमार्यभंग की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपए लेती है।यह जानकारी पक्की कर श्री वर्गीस ने इसकी सुचना ठाणे क्राइम ब्रांच को दी।उसके बाद धीरे धीरे उक्त महिला दलाल से संपर्क कर पुलिस की टीम ने सौदा कर लड़कियो को कल्याण के एक लॉजिंग बोर्डिंग में लाने को बोली।जैसे ही उक्त दोनों महिला दलाल तय समय पर तय स्थल कल्याण पश्चिम के अनिल लॉज पर 16 व 17 साल की दो लड़कियो के साथ पहुंची पुलिस की टीम ने उन्हें धर दबोचा।ठाणे एएचटीसी टीम के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल उक्त दोनों महिला दलालो के खिलाफ पिटा एक्ट,पोक्सो व अन्य गंभीर धाराओ के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।साथ ही साथ दोनों नाबालिग लड़कियो को महिला बाल सुधारगृह भेजने का काम किया है।पुलिस अब इस जांच पड़ताल में जुटी है की पकड़ी गई दोनों महिला दलालो से यह जानकारी हाशिल करने में जुटी है की इन महिला दलालो ने अब तक कितनी लड़कियो को देह ब्यापार के दलदल में ढकेला है जिसकी जांच कल्याण एमएफसी पुलिस स्टेशन की पुलिस कर रही है।
कौमार्यभंग की कीमत डेढ़ लाख रुपए, दो नाबालिग लडकियां कराई गई मुक्त

Leave a comment
Leave a comment