मुंबई। गोवंडी शिवाजी नगर के लोटस कॉलोनी में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा महासचिव वसीम जावेद खान के निर्देश पर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को सरकारी प्रमाणपत्र मिलने के लिए एक दिवसीय भव्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मुंबई कांग्रेस रोजगार स्वयं रोजगार विभाग के महासचिव व जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा. सत्तार खान द्वारा किया गया।
इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्राहम रायमनी ने कहा कि डॉक्टर सत्तार खान ने आज वार्ड क्रमांक 139में आम गरीब जनता के लिए सरकारी प्रमाणपत्र मिलने हेतु जिस शिविर का आयोजन किया है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। डॉक्टर सत्तार खान की जितनी भी प्रशंशा की जाय कम है। इस दौरान अधिवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, वरिष्ठ नागरिक प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन और अन्य सरकारी प्रमाणपत्र मिलने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के आयोजक डॉक्टर सत्तार खान ने बताया कि मुलुंड तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारियों ने सरकारी प्रमाणपत्र के लिए आने वाले लोगों की हरसंभव मदद की। शिविर में प्रमुख रूप से ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के कार्याध्यक्ष अलताफ काजी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रीना पाटिल, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष नसीम सिद्दिकी, मुंबई प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि विनोद जैन, मुकीम शेख, मुश्ताक पतरेवाले, सज्जाद खान, जाकिर मुरुसल, कल्लू भाई और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।