मुंबई। घाटकोपर पश्चिम स्थित असल्फा गांव में गत दिनों के के फिटनेस एंड योगा फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया। महत्वपूर्ण बात यह है कि के फिटनेस एंड योगा फाउंडेशन की ओर से पूर्वी और पश्चिमी उपनगर के जोगेश्वरी, अंधेरी, घाटकोपर, विक्रोली और झोपड़पट्टी बाहुल्य बस्तियों में महिलाओं को योगा का आज के इस दौर में महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार के फिटनेस एंड योगा फाउंडेशन ने कम समय में काफी अच्छी उपलब्धि हासिल करते हुए बड़ी संख्या में घरेलू महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया है। के फिटनेस एंड योगा फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता जायसवाल ने बताया कि आज के भागदौड़ की जिंदगी में घरेलू महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं अनेक बीमारियों से ग्रसित हो जाया करती हैं।
ऐसे में महिलाओं को रसोई से बाहर निकलकर योग के जरिए किस तरह से निरोगी और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। उसके लिए महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। सरिता जायसवाल ने बताया कि शिव योग के कारण ही आज हम महिलाएं खुद को बहुत खुश और निरोगी बना पा रही हैं। फिटनेस एंड योगा फाउंडेशन की ओर से तीन तरीके से महिलाओं में जागरूक कर रही है। जिसमें सर्वप्रथम ट्रेनिंग देना उसके बाद अपने पैरों के ऊपर खड़े रहने के लिए उचित टिप्स देना इसके अलावा अपना स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योगा यानी पहला सुख निरोगी काया इस