मुंबई। घाटकोपर स्थित हिंदी हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य व हिंदी विद्या प्रचार समिति के पूर्व निदेशक जाने माने शिक्षा विद्द इंद्रदेव सिंह की छठवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को घाटकोपर हिन्दी हाई स्कूल में मनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रदेव सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, सभी विभागों के प्रमुख, शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों ने इंद्रदेव सिंह की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि सन 80 के दशक में इंद्रदेव सिंह हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य थे उस समय उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर हिंदी हाई स्कूल के शिक्षा स्तर को बुलंदियों पर पहुंचाया। उनके परिश्रम का नतीजा यह हुआ की आज भी संपूर्ण मुंबई के नगर और उपनगरों में हिंदी हाई स्कूल का अपना एक विशेष स्थान है।